Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम : दो दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पश्चिमी सिंहभूम : दो दुर्घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम में सड़क हादसों का कहर जारी; चक्रधरपुर में कार ने 4 राहगीरों को मारी टक्कर, गुवा में दो बाइक की भिड़ंत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते रविवार को जिले के दो अलग-अलग इलाकों में हुई दुर्घटना में कुल 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। पहली दुर्घटना चक्रधरपुर के कुसुमकुंज क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, कल रविवार को एक अनियंत्रित कार ने चार राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि वाहन बेहद तेज रफ्तार में और गलत दिशा से आ रहा था, तभी उसने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पीड़ित दूर जाकर गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आयी। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

सभी घायलों को फौरन इलाज के वास्ते चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। वाहनों की बेलगाम रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिये हैं। दूसरी दुर्घटना गुवा थाना अंतर्गत आने वाली लालजी हाटिंग बस्ती के निकट घटी, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। 

जानकारी के अनुसार, गुवा बाजार के रहने वाले जय किशन गुप्ता उर्फ जैकी गुप्ता अपनी बुलेट (जेएच 05 बीए 7615) पर सवार होकर बड़ाजामदा से गुवा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान, ओडिशा के रहने वाले रोहित दास अपनी बजाज पल्सर (ओडी 09 ए 2620) से गुवा से बड़ाजामदा की ओर जा रहे थे। 

बस्ती के समीप पहुंचते ही दोनों मोटरबाइकों में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक सड़क पर आ गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आयीं, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गये। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग फौरन मौके पर दौड़े और दोनों घायलों को उठाकर गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया। 

शुरुआती इलाज के बाद, एक घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल रेफर कर दिया गया है, वहीं दूसरे घायल की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही मामलों में दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन