- धनबाद : वेस्ट मोदीडीह कोलियरी BCKU कार्यालय में एक बैठक
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज दिनांक 26-10-2026 को वेस्ट मोदीडीह कोलियरी BCKU कार्यालय में एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता AKWMC के BCKU शाखा अध्यक्ष निरंजन महतो ने की।
बैठक में मुख्य रूपसे 01दिसम्बर से 03 दिसम्बर तक CITU का राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली रैली को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक लोग चलने एवं प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में BCKU-केन्द्रीय सचिव सह क्षेत्रीय अध्यक्ष कंचन महतो, सीटू झारखंड राज्य सचिव सह BCKU केंद्रीय सचिव राजेन्द्र प्रसाद राजा,क्षेत्रीय सचिव सुनील महतो, शाखा सचिव चेतु साव, दिलीप कुमार महतो, मो.इस्लाम, राम प्रसाद महतो, रतन कुमार महतो, अमृत महतो, रोबिन महतो, श्यामसुंदर कुम्हार, पार्थो गोस्वामी, रोहन महतो, संजय महतो सहित कई सदस्यगण शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन टेकलाल महतो ने किया।