Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कतरास के गजलीटांड़ में नये ओपी प्रभारी का भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कतरास के गजलीटांड़ में नये ओपी प्रभारी का भव्य स्वागत
विज्ञापन
  • धनबाद : कतरास के गजलीटांड़ में नये ओपी प्रभारी का भव्य स्वागत
  • पार्षद निरुपमा देवी ने पौधा भेंट कर किया सम्मानित, कहा - आपके नेतृत्व में मजबूत होगी कानून व्यवस्था

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। नबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 05 से बड़ी खबर सामने आ रही है। कतरास के गजलीटांड़ ओपी के नव नियुक्त ओपी प्रभारी विवेक श्रीवास्तव का आज पूरे सम्मान और गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। क्षेत्र की लोकप्रिय पार्षद निरुपमा देवी आज गजलीटांड़ ओपी पहुंची और नव नियुक्त ओपी प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात की।

पौधा भेंट कर किया स्वागत, पर्यावरण का दिया संदेश

पार्षद निरुपमा देवी ने इस मौके पर एक नई परंपरा पेश करते हुए नव नियुक्त ओपी प्रभारी को गुलदस्ते की जगह एक हरा-भरा पौधा भेंट कर सम्मानित किया। यह पौधा पर्यावरण संरक्षण और नई शुरुआत का प्रतीक था। उन्होंने फूल माला पहनाकर और पौधा देकर विवेक श्रीवास्तव का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान ओपी परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पार्षद ने जतायी उम्मीद - शांति और सुरक्षा होगी सुदृढ़

स्वागत समारोह के दौरान पार्षद निरुपमा देवी जी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि विवेक श्रीवास्तव जैसे युवा और ऊर्जावान अधिकारी के नेतृत्व में गजलीटांड़ ओपी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। आम जनता को पुलिस का बेहतर सहयोग मिलेगा। 

क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। हम नगर निगम की ओर से पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड 05 में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी।

कौन-कौन रहे मौजूद?

इस शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें JMM के कोषाध्यक्ष रोहित पंडित, राजेश सिंह, राजन सिंह, मीडिया प्रभारी चंदन पासवान, अशोक तूरी, मनोज पंडित सहित अन्य कई सम्मानित व्यक्ति और ओपी के पुलिस जवान मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त ओपी प्रभारी को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। 

नव नियुक्त ओपी प्रभारी विवेक श्रीवास्तव ने भी सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे। आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन