टीम एबीएन, रांची। रांची स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट में 25 अक्टूबर 2026 को मोदी परिवार द्वारा कुलदेवी माता का वार्षिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और पारिवारिक एकजुटता का सुंदर संगम देखने को मिला। कुलोदय माता की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ सभी के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की गयी।
महोत्सव के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा। कुलदेवी माता के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मोदी परिवार के सदस्यों ने अपनी पारिवारिक परंपराओं और धार्मिक संस्कृति के प्रति समर्पण व्यक्त किया। यह वार्षिक आयोजन परिवार की एकता, आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
इस महोत्सव के आयोजन में रविंद्र मोदी, सुरेंद्र मोदी, बीरेंद्र मोदी, रतन मोदी, कैलाश मोदी, बिन्नू मोदी, प्रकाश मोदी, राहुल मोदी, विकास मोदी, मयंक मोदी एवं अंकित मोदी सहित समस्त मोदी परिवार की सहभागिता एवं सहयोग रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
यह वार्षिक महोत्सव मोदी परिवार की धार्मिक आस्था, पारिवारिक एकजुटता एवं परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। इस आयोजन के माध्यम से परिवार के सदस्यों ने अपनी कुलदेवी के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास प्रकट करते हुए सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मोदी परिवार ने इस पावन आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों एवं सहयोगकतार्ओं के प्रति आभार व्यक्त किया।