Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 64
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के लोहरदगा जिलाध्यक्ष बने अनिल गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के लोहरदगा जिलाध्यक्ष बने अनिल गुप्ता
विज्ञापन

151 स्थानों पर होगा राष्ट्र रक्षा यज्ञ, 25 अक्टूबर से 15 फरवरी तक चलेगा आयोजन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को बीआईडी स्थित सतीश जायसवाल के आवास पर बैठक आयोजित की गयी। ज्ञान ब्रह्म पाठक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्र रक्षा यज्ञ आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सरस चंद आर्य को मुख्य संरक्षक तथा अनिल कुमार गुप्ता को लोहरदगा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

समिति में शिव शंकर सिंह को संयोजक, सतीश जायसवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, दीपक कुमार अग्रवाल को महामंत्री, दीपक अंकित एवं जय गोविंद प्रसाद को मंत्री, ओमप्रकाश गुप्ता को यज्ञ आयोजन मंत्री तथा सचिन कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं नंदकिशोर महतो और देवेंद्र कुमार मंडल को सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी। 

बैठक में बताया गया कि राष्ट्र रक्षा यज्ञ का उद्देश्य पूरे भारत में 1,51,000 यज्ञ आयोजित कर वातावरण की शुद्धता, पर्यावरण संरक्षण, लोक कल्याण और विश्व शांति का संदेश देना है। इसके तहत लोहरदगा जिले में 151 स्थानों पर यज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन 25 अक्टूबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक देशभर में चलेगा। 

इसके बाद 20 फरवरी 2027 को दिल्ली के छतरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास में भव्य संस्कार परिवार कुंभ के रूप में कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

विज्ञापन