Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कतरास मेला : 26 अक्टूबर तक सभी झूले 50 रुपये में ही चलेंगे!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कतरास मेला : 26 अक्टूबर तक सभी झूले 50 रुपये में ही चलेंगे!
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। पचगढ़ी बाजार, केशलपुर रोड स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के मेले को लेकर आ रही अफवाहों पर समिति ने विराम लगा दिया है। 

समिति ने साफ किया है कि मेले के सभी झूलों का किराया पहले भी ?50 था और अब भी 26 अक्टूबर 2026 तक ?50 में ही चलेगा। कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है। कुछ लोगों ने बताया था कि मेला महंगा हो गया है, जो पूरी तरह गलत है। 

मेला कमेटी ने बताया कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए 26 अक्टूबर तक इसी 50 रुपये वाले रेट पर ही मेला लगातार चलेगा। आइये और अपने परिवार के साथ मेले का आनंद लीजिये।

विज्ञापन