दुमका। दिन प्रतिदिन राज्य एवं जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रही है। विशेष जांच शिविर के माध्यम से जिले में कोविड-19 की जांच भी की जा रही है। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के निवास स्थल को केन्द्र बिन्दु मानते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में कंटेनमेंट जोन, बफर जोन भी बनाये जा रहे हैं। इस बावत बढ़ते कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या को देखते हुए डीसी राजेश्वरी बी, एसपी अंबर लकड़ा की अगुवाई में जिला प्रशासन की पूरी टीम ने शहर के मुख्य चैक-चैराहों का भ्रमण कर लोगों से मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने को लेकर जागरूक किया। नगर थाना से मास्क चेकिंग अभियान की शुरूआत की गई। जो टीन बाजार चैक होते हुए सिंधी चैक पर खत्म हुई।
नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
डीसी राजेश्वरी बी ने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। कोविड से बचाव के नियमों का पालन कर आप अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी संक्रमित होने से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के गाईडलाइन का पालन सभी को करना होगा। 65 वर्ष के व्यक्ति, ऐसे व्यक्ति जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं। गर्भवती महिलाएं एवं 10 वर्ष तक के बच्चों को अपरिहार्य कारणों को छोड़कर घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी।
सभी के सहयोग से संक्रमण को रोकने में होंगे सफल
निरीक्षण के दौरान डीसी राजेश्वरी बी ने कहा कि जिले वासियों के सहयोग से जिला प्रशासन कोरोना के पहले चरण को रोकने में सफल हुआ था। कोरोना के दूसरे चरण को भी आमजनों के सहयोग से जीतेंगे। उन्होंने लोगों से खुद जागरूक होकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करने को प्रेरित की। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भीड़ का हिस्सा नहीं बनने, साफ सफाई का विशेष ख्याल रख सरकार और जिला प्रशासन के निदेशों का पालन करने को प्रेरित की।
शहरी क्षेत्र के ज्यादातर लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं
डीसी ने कहा कि शहरी क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मरीज बड़ी संख्या में पाए जा रहे हैं। कोरोना जांच के दौरान यह बातें पता चली हैं। वर्तमान में संक्रमित हो रहे लोगों में 80 प्रतिशत लोग शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग हैं। वैसे कार्यक्रम का आयोजन बिल्कुल नहीं करने का अपील की। जिसमें लोगों का जमावड़ा हो। जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ही किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करने का अपील की। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए धारा 144 भी लागू कर दिया गया है। धारा 144 प्रभावी रहने तक पांच व्यक्ति या उससे अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा पूर्णत: निषेध रहेगा।
बिना मास्क पहने लोगों को दुकान में प्रवेश नहीं करने दें
डीसी ने विभिन्न दुकानदारों को किसी भी परिस्थिति में बिना मास्क पहने लोगों को दुकान में प्रवेश नहीं करने देने का निर्देश दी। कहा अगर दुकान के अंदर बिना मास्क पहने लोग और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते लोग पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया जायेगा। सामाजिक दूरी बनी रहे, इसे ध्यान में रखते हुए दुकान के आगे मार्किंग अवश्य कराने का निर्देश दी। दुकान में आने वाले लोगों को मास्क पहनने के प्रेरित करने और उन्हें भी कोविड-19 से बचाव के नियमों के बारे में जानकारी देने का अपील की। इस दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले टीन बाजार चैक और नीचे बाजार चैक स्थित कपड़े की दो दुकाने को सील किया गया।
कोविड-19 के लक्षण पर अविलंब जांच कराने का डीसी ने किया अपील
डीसी ने लोगों से अपील किया है कि अगर किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार दिखाई दे तो वे तुरंत कोरोना जांच करायें। ऐसा कर वे संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को विशेष जांच शिविर के माध्यम से कोरोना जांच करने का कार्य किया जा रहा है।
कोविड-19 का बढ़ते प्रकोप को देखते हुए धारा 144 लागू
दुमका। कोविड 19 का बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला अनुमंडल पदाधिकारी के जामा प्रखंड सहित जिले के सबंधित सभी प्रखंडों में धारा 144 लागू किया गया है। एसडीओ महेश्वर महतो ने कोविड-19 का बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी प्रखंडों में दिशा-निर्देश जारी किया है। जिसे बीडीओ शिद्धार्थ शंकर यादव ने पत्र जारी कर कड़ाई से पालन करने का दिशा-निर्देश दिया है। कोविड-19 कंट्रोल रूम के प्रभारी पदाधिकारी आशफ अली, कार्यपालक दंडाधिकारी, दुमका एवं अमरदीप हांसदा, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर, दुमका है। जिला नियंत्रण कक्ष का सम्पर्क नं0 9508250080 एवं 9934414404 है।