Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 7
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

प्रेरणास्रोत पंडित मांगे राम शर्मा जी की जयंती पर विशेष स्मरणीय पल : प्रदीप शर्मा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
प्रेरणास्रोत पंडित मांगे राम शर्मा जी की जयंती पर विशेष स्मरणीय पल : प्रदीप शर्मा
विज्ञापन
  • प्रेरणास्रोत पंडित मांगे राम शर्मा जी की जयंती पर विशेष स्मरणीय पल : प्रदीप शर्मा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के दिशा अनुसार विश्व ब्राह्मण संघ के संस्थापक व अध्यक्ष परम् श्रधेय स्वर्गीय पंडित श्री मांगे राम शर्मा की जयंती पर उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट देश भक्ति व सामाजिक जनहित भावना को मध्य रखते हम उनको सदैव स्मरण करते हैं।

हम सदैव उनकी कर्तव्य निष्ठा समाजहित की भावना का स्नेहमय प्रशंसा करते हैं जिस पर हम सभी को गर्व है। उनके द्वारा समाजहित को समर्पित कार्यशैली हमें सदा प्रेरित करती रहती है और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। पंडित मांगे राम शर्मा सदैव कहा करते रहते थे कि खुद पर भरोसा रखो, आपके सपने आपकी मेहनत से ही सच होंगे। 

प्रेरणा एक आंतरिक स्थिति है जो व्यक्तियों को लक्ष्य-निर्देशित व्यवहार में संलग्न होने के लिए प्रेरित करती है। आत्म-विश्वास वह ताकत है जो हमें अपने आप पर विश्वास करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देती है। आत्म-विश्वास हमें किसी भी मुश्किल स्थिति में आगे बढ़ने का हौसला देता है।

चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों ।पंडित जी का कथन था कि सभ्यता और भाईचारा मानव समाज के दो सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हैं, ये दोनों मिलकर एक सुसंस्कृत और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण करते हैं भाईचारा लोगों के बीच आपसी प्रेम, सहयोग और आत्मीयता का गहरा संबंध है।

पंडित जी का विश्वास था कि आपसी भाईचारे में हम सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देना और समाज के हर व्यक्ति की भलाई के लिए मिलकर काम करते हैं सभ्यता अगर किसी समाज का शरीर (ढांचा, शहर और तकनीक) है , तो भाईचारा उसकी आत्मा है, एक उच्च और सच्ची सभ्यता वही है जहाँ भौतिक प्रगति के साथ-साथ लोगों के दिलों में एक-दूसरे के लिए भाईचारा, प्रेम और सद्भावना हो। 

इसलिए अगर हम उपरोक्त विषयों पर ध्यान केंद्रित कर आपसी द्वेष भावना व जाति धर्म से ऊपर उठकर अपने समाज व क्षेत्र के विकास कार्यों में लगेंगे तो अवश्य ही हम एक न एक दिन ऊंचाई की बुलंदियों को छू सकेंगे तथा यही उनके प्रति सद्धभाव पूर्ण सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद करते हुए , उनकी जयंती पर, ओम कार मिशन स्कूल रामगढ़ के प्रांगण में बच्चों के बीच कंबल एवं फल, जैसे सेव, केला इत्यादि का वितरण भी किया गया l 

मौके पर मुख्य रूप से रामगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष महेंद्र दूबे, महासचिव अरुण बनर्जी, जिला कोषाध्यक्ष  गोकुल शर्मा, विवेक शर्मा, विकास पांडेय, विजय ओझा,मुना मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित थे l इस आशय की जानकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने दी। 

विज्ञापन