- धनबाद : कतरास क्षेत्र में शांतिपूर्ण मां दुर्गा की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया।
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नदी किनारे कतरास, कतरास राजबाड़ी, बंगाल पाड़ा पचगढ़ी, डॉक्टर पाड़ा कतरास, मलकेरा सोनारडीह, धर्माबांध आदि क्षेत्रों में शांतिपूर्ण विसर्जन की गई। नदी किनारे दुर्गा पूजा विसर्जन में कतरास थानेदार प्रवीण कुमार दलबल के साथ विसर्जन में शामिल हुए।
मौके पर कमेटी अध्यक्ष बिमल तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक भारती, सचिव सुदर्शन तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय जायसवाल, सदस्य अंकित जायसवाल, आदर्श तिवारी, सुजीत रवानी, परवीन शर्मा, बबलू शर्मा, आयुष जायसवाल, दीपक शर्मा, गौतम गोस्वामी आदि शामिल थे।