- रांची : आर्चरी मस्कट प्रताप का कांटाटोली चौक पर यातायात जागरूकता अभियान
टीम एबीएन, रांची। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कांटाटोली चौक, रांची में यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने आम नागरिकों तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात संकेतों एवं सड़क चिह्नों का पालन करने, निर्धारित दिशा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस के शुभंकर प्रताप के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश प्रसारित किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपने दैनिक व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाएं। यातायात नियमों का पालन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यातायात पुलिस की अपील
सुरक्षित चलें, सतर्क रहें। हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाएं।
— यातायात पुलिस, रांची