Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 394
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : राँची-पटना मुख्य मार्ग पर घाटी के नौवां माइल में ट्रक पलटा, सारा कोयला बिखरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : राँची-पटना मुख्य मार्ग पर घाटी के नौवां माइल में ट्रक पलटा, सारा कोयला बिखरा
विज्ञापन
  • कोडरमा : राँची-पटना मुख्य मार्ग पर घाटी के नौवां माइल में ट्रक पलटा, सारा कोयला बिखरा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। राँची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवां माइल में शुक्रवार सुबह कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक पर लदा सारा कोयला सड़क पर बिखर गया।

हादसे के कारण कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पीसीआर पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया। हादसे में ट्रक चालक कलाम मियां को हल्की चोटें आई हैं, वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है।

चालक ने बताया कि वह हल्दिया से कोयला लोड कर बिहार के पटना जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के तीखे मोड़ और ढलान पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन