Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : बढ़ रही ठिठुरन, 4-5 दिनों में और गिरेगा पारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : बढ़ रही ठिठुरन, 4-5 दिनों में और गिरेगा पारा
विज्ञापन
  • रांची में बढ़ रही ठिठुरन, 4-5 दिनों में गिरेगा पारा; कई जगहों पर बारिश बढ़ाएगी ठंड 

टीम एबीएन, रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। सुबह-शाम ठंड बढ़ गयी है. दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी का एहसास होता है, लेकिन सुबह-शाम अब ठिठुरन के कारण लोगों को गर्म कपड़े का सहारा लेना पड़ रहा है। कई इलाकों में सुबह के वक्त हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिन में तापमान में गिरावट संभव है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 25 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं, 27 और 28 अक्टूबर को कुछ जिलों में बादल छाये रह सकते हैं, इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज शुक्रवार को रांची का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

दोपहर में कड़ी धूप के कारण गर्मी का भी एहसास हो सकता है। आज रांची का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

रांची में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आगामी कुछ दिनों में ठिठुरन जरूर बढ़ सकती है। साथ ही सुबह के वकत कुहासा भी बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन