सिमरिया। पुलिस ने शनिवार को तीन सोलर चोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चोरों में विशाल कुमार, राजन कुमार उर्फ लंगड़ा, और साहेब उर्फ नेपाली का नाम शामिल है। तीनों प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि तीनों नशा पान करते हैं। इसी क्रम में छोटी मोटी चोरी भी करते हैं। इन लोगों ने मुख्यालय से कई सोलर प्लेट मोबाइल आदि की चोरी को स्वीकार किया है। इन पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इन चोरों को ग्रामीणों ने सिमरिया चौक पर सोलर प्लेट की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया था।