Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 96
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

डॉ. आशा लकड़ा ने प्रणामी मंदिर एवं अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डॉ. आशा लकड़ा ने प्रणामी मंदिर एवं अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
  • डॉ. आशा लकड़ा ने प्रणामी मंदिर एवं अपना घर आश्रम का किया निरीक्षण
  • निराश्रित, दिव्यांग एवं जरूरतमंद प्रभुजनों से मिलकर जाना कुशलक्षेम, स्वयं कराया भोजन

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य एवं रांची की निवर्तमान महापौर डॉ. आशा लकड़ा का पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में सम्मानपूर्ण अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, श्री राधा-कृष्ण का लॉकेट पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान से अभिभूत डॉ. लकड़ा ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. आशा लकड़ा ने मंदिर की भव्यता, आकर्षक स्थापत्य कला एवं आध्यात्मिक वातावरण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा कि मंदिर की सुंदरता और सकारात्मक आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करता है। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर के द्वितीय तल पर ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निवास कर रहे निराश्रित, दिव्यांग एवं जरूरतमंद प्रभुजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। 

आश्रम में भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, योग, मनोरंजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के माध्यम से की जा रही निःस्वार्थ मानव सेवा को देखकर उन्होंने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने सभी निराश्रित प्रभुजनों को स्वयं भोजन भी कराया। उनके इस आत्मीय व्यवहार से आश्रमवासियों में प्रसन्नता देखी गई। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आश्रम के माध्यम से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा, देखभाल और उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, शिव भगवान अग्रवाल, पुजारी अरविंद पांडेय, पवन पोद्दार, सुनीता अग्रवाल, संजय सर्राफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन