Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : पुलिस जवान ने एके-47 से मार ली गोली, शुरू हुई जांच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : पुलिस जवान ने एके-47 से मार ली गोली, शुरू हुई जांच
विज्ञापन

झारखंड पुलिस के जवान निरंजन महतो ने एके-47 से की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच  

टीम एबीएन, रांची। उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेता सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो ने गोली मारकर आत्महत्या कर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेता सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो ने गोली मारकर आत्महत्या कर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। 

सूचना पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही आसपास के लोग जुट गए। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। निरंजन महतो झारखंड पुलिस के जवान थे और वर्तमान में हजारीबाग जिला में पदस्थापित थे। वह संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत थे। 

जानकारी के अनुसार, सुबह नाश्ता करने के बाद वह रूम में चले गये। अचानक गोली की आवाज सुनने से हड़कंप मच गयी। घटनास्थल पर हजारीबाग एसपी और एसडीपीओ ने पहुंचकर जानकारी ली और रांची फॉरेंसिंग टीम पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन