Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से मिले निंगनी काली पूजा समिति के पदाधिकारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से मिले निंगनी काली पूजा समिति के पदाधिकारी
विज्ञापन

निंगनी काली पूजा, नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम व भव्य मेला को लेकर पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू से मिले समिति के पदाधिकारी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जय श्री महाकाल परिवार निंगनी की ओर से आयोजित होने वाले निंगनी काली पूजा, नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य मेला के आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा से उन्हें अवगत कराया। साथ ही आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने को लेकर चर्चा की। 

मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता को मजबूत करते हैं। काली पूजा जैसे धार्मिक उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ नयी पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। 

उन्होंने कहा कि नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, भाषा, संगीत और परंपराओं को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नयी मजबूती मिलती है। 

भव्य मेले के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनता है और लोगों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने का अवसर मिलता है। धीरज प्रसाद साहू ने आयोजन की सफलता के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आपसी सहयोग, समर्पण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 

मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, श्री महाकाल परिवार निंगनी के अध्यक्ष गौतम कुमार साहू, उपाध्यक्ष रोहित कुमार साहू, सचिव राहुल कुमार साहू सहित मंटू कुमार साहू, प्रदीप कुमार साहू, रामचंद्र साहू, नितेश साहू, विष्णु साहू, अजय साहू, दुर्गेश साहू समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन