Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

10 माह से पोषण सखी को नहीं मिला था मानदेय, पति की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
10 माह से पोषण सखी को नहीं मिला था मानदेय, पति की मौत
विज्ञापन
धनबाद। जिला गिरिडीह की रहने वाली पोषण सखी उर्मिला देवी उम्र 35 के पति की मौत इलाज के अभाव में पीएमसीएच धनबाद में हो गई। मृत निजाम कोल 38 वर्ष के थे इनकी मृत्यु मानदेय ना मिलने के कारण इलाज के अभाव में हुआ, मृतक का एक बेटा व दो बेटी छोड़ गए बेटा रोहित 18 वर्ष बेटी खुशबू 16 वर्ष बेटी पूजा 20 वर्ष ग्राम ताराटांड़ पोस्ट ताराटांड़ जिला गिरिडीह के रहने वाले थे। बताते चलें कि पोषण सखी का 10 माह से मानदेय भुगतान को लेकर निरंतर आंदोलन धरना प्रदर्शन करती रही हैं विधानसभा सत्र में भी निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता बगोदर विधायक विनोद सिंह पोषण सखियों के समर्थन में मानदेय भुगतान को लेकर विधानसभा सत्र में भी धरना पर बैठे थे। परंतु आज तक इन पोषण सखियों को मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है, और निरंतर पोषण सखियों के घर परिजन इलाज के अभाव में एक-एक करके काल के गाल समाते जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमारी पासवान प्रदेश महासचिव पार्वती सोरेन, धनबाद जिला उपाध्यक्ष भारती कुमारी घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजन को सांत्वना प्रदान किया साथ ही मृतक के परिवार को सरकारी लाभ मुहैया कराने की मांग सरकार से की है ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,391