एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया आज रांची स्थित पल्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने खूंटी जिला स्थित संत मिखाइल महागिरजाघर के फादर बेनेडिक्ट बारला से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने उनके बेहतर उपचार एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि खूंटी जिले में संत मिखाइल महागिरजाघर के फादर बेनेडिक्ट बारला पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
घटना के बाद उन्हें तत्काल खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज रांची के पल्स अस्पताल में चल रहा है।