Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भव्यता, भक्ति और जनसहयोग की अविस्मरणीय मिसाल बना श्री राम लला पूजा समिति का दुर्गोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भव्यता, भक्ति और जनसहयोग की अविस्मरणीय मिसाल बना श्री राम लला पूजा समिति का दुर्गोत्सव
विज्ञापन

स्वर्वेद महामंदिर के भव्य प्रारूप ने श्रद्धालुओं का मन मोहा, आज मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन 

श्री राम लला पूजा समिति ने राज्य सरकार,जिला प्रशासन, नगर निगम, मीडिया एवं श्रद्धालुओं के प्रति जताया आभार 

टीम एबीएन, रांची। श्री राम लला पूजा समिति, रांची द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर लगातार तीसरे वर्ष आयोजित भव्य दुर्गोत्सव श्रद्धा, भक्ति, आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता की अविस्मरणीय मिसाल बनकर सामने आया। वाराणसी स्थित विश्वविख्यात स्वर्वेद महामंदिर की स्थापत्य शैली पर आधारित भव्य पूजा पंडाल ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। मां भगवती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। आज मां भगवती की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम के साथ इस भव्य दुर्गोत्सव का विधिवत समापन हुआ। 

समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं महासचिव कुणाल आजमानी कोषाध्यक्ष प्रकाश धेलिया के नेतृत्व में आयोजित इस दुर्गोत्सव को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों, जिला पुलिस प्रशासन, रांची नगर निगम, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग, आपसी समन्वय और मां भगवती के प्रति अटूट आस्था के कारण ही यह आयोजन भव्य एवं सफल बन सका। 

स्वर्वेद महामंदिर की भव्यता बनी आकर्षण का केंद्र 

इस वर्ष पूजा पंडाल को वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर की स्थापत्य शैली पर तैयार किया गया था। लगभग 150 फीट चौड़े और 100 फीट ऊंचे प्रस्तावित भव्य प्रारूप तथा आकर्षक गर्भगृह, कलात्मक सजावट और मनमोहक संरचना ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

सायं 6 बजे  रांची जिला स्कुल प्रांगण से विसर्जन शोभा यात्रा में माता रानी की छोटी प्रतिमा के संग ताशा पार्टी , उसके पूर्व आगे साक्षात श्री राम भगवान की अद्भुत झांकी संग घोड़े की सवारी राजसिंघासन  पर विराजमान मां की छोटी प्रतिमा बिराजमान रांची जिला स्कूल  के पंडाल परिसर से निकालकर फिरायालाल चौक, सर्जना चौक, शाहिद चौक, कोतवाली, लेक रोड होते हुए बड़ा तालाब पहुंची पूरी श्रद्धा भाव के संग मां का पूजन कर मां को बिदाई दी गयी। मां की बड़ी प्रतिमा पंडाल के अंदर ही जलाभिषेक कर विसर्जित की गई। 

विसर्जन के साथ संपन्न हुआ दुर्गोत्सव, सभी सहयोगियों के प्रति आभार 

मां भगवती की प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर पूजा समिति ने  सभी लोगों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहयोग से दुर्गोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रांची नगर निगम, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के सभी प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सहयोगकतार्ओं और श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी का सहयोग आयोजन की सफलता का आधार रहा। समिति ने विशेष रूप से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा व्यवस्था बनाए रखने में किये गये सहयोग, नगर निगम के सहयोग, जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन और मीडिया द्वारा आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। 

समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत एवं बादल सिंह ने रांची सहित झारखंड के समस्त श्रद्धालुओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया जगत के सभी साथियों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग से आयोजन की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को व्यापक पहचान मिली। वहीं, प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के सहयोग से आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहायता मिली। समिति के सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों, सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। 

प्रवक्ताओं ने कहा कि मां भगवती की कृपा और सभी के सहयोग से श्री राम लला पूजा समिति का यह तीसरा दुर्गोत्सव यादगार बना है। समिति भविष्य में भी धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और जनसेवा के उद्देश्य से ऐसे आयोजन करती रहेगी। 

मां भगवती से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना 

प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर समिति ने मां भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर समिति के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन