एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। शहर के मध्य में आर सी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला पर अज्ञात हमलावरों ने माथे पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने पहले राड से मारा, उसके बाद गोली मारी। विद्यालय खुलने पर छात्रों ने आफिस में घायल देखा, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।
उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो जायेगा। घटना से इसाई समुदाय में बहुत आक्रोश है, सड़क जाम कर विरोध जताया। लोग सकते में है।