प्रतिमा विसर्जन शुरू; जलाशयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
टीम एबीएन, रांची। रांची में दुर्गा पूजा का समापन हो गया। आज बुधवार को विभिन्न पूजा पंडालों में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को नाम आंखों से विदाई दी गयी। इधर रांची के बड़ा तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया।
महाबीर चौक स्थित दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। धीरे-धीरे लगभग सभी पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विभिन्न जलाशयों में विसर्जन किया जायेगा।
विसर्जन के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। साथ ही शहर के सभी प्रमुख जलाशयों में भी सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किये गये हैं।