Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भंडरा : माँ सिद्धि दायिनी के दरबार में सजा भक्ति जागरण का महफिल, रांची के कलाकारों ने बांधा समां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भंडरा : माँ सिद्धि दायिनी के दरबार में सजा भक्ति जागरण का महफिल, रांची के कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन
  • भंडरा : माँ सिद्धि दायिनी के दरबार में सजा भक्ति जागरण का महफिल, रांची के कलाकारों ने बांधा समां
  • बीडीओ और थाना प्रभारी ने किया जागरण का उद्घाटन, पंकज, गोपाल और मिंटू की प्रस्तुति पर झूमे लोग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा (लोहरदगा)। प्रखंड के बाजार टांड स्थित माँ सिद्धि दायिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर नवमी की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी, थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, समाजसेवी किशोरी मोहन शर्मा, ईश्वरी मोहन शर्मा, जुगल भगत, अनिल साहू , शामिल उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

रिंकी साहू, पंकज कुमार, गोपाल प्यारे और मिंटू मुखर्जी ने बांधा समां

भक्ति जागरण के लिए रांची की प्रसिद्ध सरगम जागरण मंडली के कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। मंडली के मुख्य कलाकार रिंकी साहू, पंकज कुमार, गोपाल प्यारे, मिंटू मुखर्जी आदि ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। 

कलाकारों ने जैसे ही माँ शेरावाली तेरा शेर आ गया, मेरी मैया के दरबार में और जय माता दी जैसे भजनों की प्रस्तुति शुरू की, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक चले इस जागरण में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे। कलाकारों ने ऐसा समां बांध की उपस्थित दर्शक झूमने को मजबूर हो गए.

बीडीओ और थाना प्रभारी ने दिया एकता का संदेश

अपने संबोधन में बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि नवरात्र शक्ति की आराधना का पर्व है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। समिति का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। 

थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा शांति, शक्ति और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की और प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.कार्यक्रम को सफल बनाने में माँ सिद्धि दायिनी दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन