Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 49
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : तिवारी पेट्रोल पंप पर भारी हंगामा, मारपीट में युवक का सिर फूटा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : तिवारी पेट्रोल पंप पर भारी हंगामा, मारपीट में युवक का सिर फूटा
विज्ञापन
  • रांची : तिवारी पेट्रोल पंप पर भारी हंगामा, मारपीट में युवक का सिर फूटा

टीम एबीएन, रांची। तिवारी पेट्रोल पंप पर मैनेजर द्वारा दो-तीन युवकों के साथ मारपीट किए जाने के आरोप के बाद जमकर हंगामा हुआ। मारपीट की घटना में एक युवक का सिर फूट गया, जिसके बाद स्थानीय लोग पेट्रोल पंप पर जुट गए।

आक्रोशित लोगों ने मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मैनेजर पर नशे में धुत होकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। 

घटना की सूचना पर डोरंडा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने इस घटना की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

विज्ञापन