- टाटा मलकेरा में विजयादशमी पर होगा भव्य रावण दहन, सांसद ढुल्लू महतो होंगे मुख्य अतिथि
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मलकेरा (कतरास)। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व इस बार टाटा मलकेरा में बड़े ही भव्य रूप से मनाया जाएगा। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, टाटा मलकेरा चैतूडीह कोलियरी की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह भव्य कार्यक्रम 20 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को शाम 7:30 बजे, टाटा मलकेरा फुटबॉल ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। रावण के विशाल पुतले के दहन के साथ आतिशबाजी भी आकर्षण* का केंद्र होगी।
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे: ढुल्लू महतो (सांसद, धनबाद लोकसभा)
- विशिष्ट अतिथि: शत्रुघ्न महतो (विधायक, बाघमारा विधानसभा)
- विशेष अतिथि: एन. के. गुप्ता (जनरल मैनेजर, टाटा स्टील, झरिया डिवीजन)
आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की अपील की है।
- आयोजक: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, टाटा मलकेरा चैतूडीह कोलियरी
- स्थान: टाटा मलकेरा फुटबॉल ग्राउंड
- दिनांक: 20 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे