Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 47
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद दुर्गा पूजा पर बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल पर सहायता केंद्र का सीटी एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद दुर्गा पूजा पर बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल पर सहायता केंद्र का सीटी एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
विज्ञापन
  • धनबाद दुर्गा पूजा पर बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल पर सहायता केंद्र का सीटी एसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
  • श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एंबुलेंस दवाइयों और पेयजल की व्यवस्था

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से बैंक मोड़ में सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।

सहायता केंद्र का विधिवत उद्घाटन धनबाद के सिटी एसपी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी असित सिंह सहित बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सिटी एसपी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान सहायता केंद्र लगाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पूजा पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों और आम लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर निकलते हैं। ऐसे में किसी परिवार को परेशानी होने, किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने या मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ने पर सहायता केंद्र के माध्यम से मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

सहायता केंद्र में एंबुलेंस, दवाइयों और पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल सहायता मिल सके। इसके साथ ही बैंक मोड़ की सड़कों पर जाम की स्थिति से निपटने और यातायात को सुचारू बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की यह पहल दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सहायता केंद्र के माध्यम से पूजा में शामिल होने वाले लोगों को जरूरत के समय मदद मिल सकेगी और त्योहार के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन