Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 317
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जपला में नवरात्रि पर सूर्य मंदिर में महिला मंडली का भव्य डांडिया गरबा, शक्ति आराधना का दिखा अद्भुत संगम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जपला में नवरात्रि पर सूर्य मंदिर में महिला मंडली का भव्य डांडिया गरबा, शक्ति आराधना का दिखा अद्भुत संगम
विज्ञापन
  • जपला में नवरात्रि पर सूर्य मंदिर में महिला मंडली का भव्य डांडिया गरबा, शक्ति आराधना का दिखा अद्भुत संगम
  • लाल चुनरी में सजी महिलाओं ने माँ दुर्गा की भक्ति में किया मनमोहक नृत्य, पूरा परिसर हुआ भक्तिमय

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हुसैनाबाद स्थित भगवान भास्कर सूर्य मंदिर परिसर में महिला मंडली सूर्य मंदिर द्वारा माँ दुर्गा की आराधना में भव्य डांडिया गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। नवरात्रि में शक्ति की उपासना के इस विशेष आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। 

देर शाम जैसे ही गरबा शुरू हुआ,मंदिर परिसर माँ के जयकारों और भारी भीड़ ने इस डांडिया नृत्य का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम की सुंदरता थोड़ी और बढ़ गयी जब माता जगदम्बा के आराधना के लिए महिलाएं  एकरूपता का परिचय दी।सभी महिलाएं एक ही रंग और डिजाइन की लाल साड़ी-लहंगे में सजी हुई थी।

 यह एकता और शक्ति स्वरूपा का प्रतीक है और गरबा विशेष पोशाक धारण जो शक्ति, ऊर्जा और माँ दुर्गा के श्रृंगार का प्रतीक माना जाता है। माथे पर सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ियां और गले में पहचान पत्र के साथ वे गरबा के लिए पूरी तरह तैयार दिखीं। गरबा शुरू होने से पूर्व सभी महिलाएं पंक्तिबद्ध होकर खड़ी थी।

इस सबन्ध में महिला मण्डल की प्रमुख पूजा कुमारी ने बताया कि इस तरह के धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ना और उन्हें एक मंच देना है। गरबा और डांडिया मूल रूप से गुजरात का लोकनृत्य है, लेकिन आज यह पूरे भारत में नवरात्रि में शक्ति आराधना का मुख्य स्वरूप बन गया है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि इस आयोजन को देखने के लिए सैकड़ों लोग सूर्य मंदिर पहुंचे थे। 

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन के लिए मंदिर कमिटी के प्रेमतोष कुमार सिंह,उर्फ गुड्डु सिंह, राजेश कर्ण, अनिमेष अग्रवाल, अंशु कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह आदि ने सहयोग किया। वहीं महिला मंडली में एडवोकेट मधुलता रानी, गीता देवी, रेखा देवी, प्रियंका कुमारी, मधु कुमारी, सोनी देवी, छाया दीदी, अनिता देवी, सरोज देवी, सुनीता देवी इत्यादि भारी संख्या में महिला व नन्हे मुंन्हे बच्चे शामिल थे। 

विज्ञापन