Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 322
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : निरसा में माँ दुर्गा आह्वान डांडिया महोत्सव की धूम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : निरसा में माँ दुर्गा आह्वान डांडिया महोत्सव की धूम
विज्ञापन
  • धनबाद : निरसा में माँ दुर्गा आह्वान डांडिया महोत्सव की धूम
  • रणविजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। निरसा क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार द्वारा आयोजित माँ दुर्गा आह्वान डांडिया महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल पर पहुँच ने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं श्री रणविजय सिंह ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए रणविजय सिंह ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन