Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 319
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : भूली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति ने किया भोग-प्रसाद का वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : भूली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति ने किया भोग-प्रसाद का वितरण
विज्ञापन
  • धनबाद : भूली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति ने महा सप्तमी और महाष्टमी पर किया भोग-प्रसाद का वितरण

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ श्याम नगर। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति, श्याम नगर, भूली की ओर से प्रत्येक वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी महा सप्तमी एवं महाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

महा सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग तथा महाष्टमी के दिन मां दुर्गा को अर्पित खीर एवं पूरी का प्रसाद वितरित किया गया। समिति द्वारा प्रतिवर्ष इन दोनों पावन तिथियों पर यह सेवा कार्य किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सहयोग, आपसी सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामूहिक सहयोग और समर्पण से ही सफल होते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी सदस्यों एवं सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भोग वितरण कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। समिति ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

भोग वितरण कार्य में इन सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका

इस आयोजन को सफल बनाने में राकेश, कांति विश्वास, राजेंद्र प्रसाद साहू, दिलबाग सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश कुमार साहू, सोनू कुमार, बंधन बनर्जी, राजीव बनर्जी, अमन कुमार,नीलकमल खवास,अर्पिता बिस्वास, पूर्णिमा बिस्वास, ललित, मुस्कान परवीन, गौरव मुखर्जी, पवन अग्रवाल, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अविनाश पांडेय, मोनू पांडेय, रमेश यादव, प्रिया कौर, अश्विनी, अशोक साव, रवि सिन्हा, संदीप साव, संतोष लोधा, मृगेंद्र सिन्हा, अजय हरी, मनोज विश्वकर्मा, मोनी कौर एवं सम्पूर्ण सिंह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समिति ने कहा कि जनसहयोग और सामूहिक सहभागिता से ही ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन निरंतर सफल होते हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति, श्याम नगर, भूली भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा के कार्यों को जारी रखेगी।

विज्ञापन