Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बड़ी नीति से पहले बुलाओ सर्वदलीय बैठक, विपक्ष 60% जनता का प्रतिनिधित्व करता है : सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बड़ी नीति से पहले बुलाओ सर्वदलीय बैठक, विपक्ष 60% जनता का प्रतिनिधित्व करता है : सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • बड़ी नीति से पहले बुलाओ सर्वदलीय बैठक, विपक्ष 60% जनता का प्रतिनिधित्व करता है : सांसद सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी सुखदेव भगत केंद्र सरकार को लोकतांत्रिक सलाह दी है। श्री भगत ने कहा कि अगर सरकार देश में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन करने वाली कोई भी नीति या विशेष बिल ला रही है, तो उसे पहले सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।

निश्चित रूप से कोई भी अगर कोई ऐसी नीति आप ला रहे हैं जो देश में बहुत सारे राजनीतिक रूप से उस पर एक बहुत परिवर्तन की संभावना जहां पर है तो सरकार के प्रयास होना चाहिए कि सर्वदलीय बैठक हो क्योंकि कहीं न कहीं अगर विपक्ष की हम बात करें तो Sixty Percent का वो Represent करते हैं, तो Sixty Percent Population को Represent कर रहे हैं, उनको आप दरकिनार करके कैसे चल सकते हैं।तो बिल लाने के पहले या संसद में विशेष बिलआए उससे पहले एक सर्वदलीय बैठक आनी चाहिए, उनका भी सम्मान होना चाहिए।

सांसद भगत ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सिर्फ विरोध की नहीं, बल्कि जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने की भी है। 60 प्रतिशत जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले विपक्ष को नजरअंदाज करके कोई भी बड़ा कानून बनाना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहती है कि संसद में आने वाले हर बड़े बिल पर सभी दलों से चर्चा हो ताकि देशहित में सर्वश्रेष्ठ कानून बन सके।

विज्ञापन