Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राहुल गांधी ने सरकार की दुखती रग पर हाथ रख दिया, इसलिए पूरी बीजेपी बौखलाई हुई है : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राहुल गांधी ने सरकार की दुखती रग पर हाथ रख दिया, इसलिए पूरी बीजेपी बौखलाई हुई है : सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • राहुल गांधी ने सरकार की दुखती रग पर हाथ रख दिया, इसलिए पूरी बीजेपी बौखलाई हुई है : सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सांसद सुखदेव भगत ने  केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। श्री भगत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्ष पर जो आरोप लगा रहे हैं, ये आरोप नहीं उनको हिसाब देना चाहिए और हमारे सवालों का जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी  ने उनके दुखती रग पर हाथ रख दिया है, उनकी चोरी पकड़ी गयी है, तो मैं समझता हूँ कि मशरूम की तरह हर जगह पर हर लोग अपना Reaction दे रहे हैं।सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग अपनी सफाई नहीं दे रहा है, लेकिन जब भी राहुल गांधी चुनाव पर प्रश्न करते हैं तो भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम सफाई देने आ जाती है। 

जब भी देखिए चुनाव पर राहुल गांधी जी प्रश्न करते हैं, भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम आ जाती है प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और सफाई देने में। तो ये झुंझलाहट, ये बौखलाहट, ये घबराहट साबित करती है कि राहुल गांधी जी सही हैं।हमने सत्ता से प्रश्न किया है, तो उसका जवाब आना चाहिए। 

सत्ता से प्रश्न नहीं करेंगे तो किससे करेंगे? हमने तो इस प्रकार से हमारे सवालों का जवाब मांगा है। सांसद भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं में पारदर्शिता को लेकर जो सवाल उठाए हैं, वह देश की 140 करोड़ जनता का सवाल है और सरकार को इसका जवाब देना ही होगा।

विज्ञापन