- धरना-प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार, आवाज दबा रही कायर-तानाशाह सरकार : सुखदेव भगत
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने प्रोटेस्ट कॉल के बाद उसके कई नेताओं को गिरफ्तार किए जाने और आज कोर्ट में पेश किए जाने के मामले पर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है।
देखिए मैं समझता हूँ कि हमारा संवैधानिक अधिकार है और अगर सरकार की नीतियों से हम असहमत हैं तो गांधीवादी तरीके से धरना प्रदर्शन हम करते है। लेकिन कायर सरकार होती है, तानाशाह सरकार होती है। हर वो आवाज को दबाना चाहती है, जो उनके अनुकूल ना हो। और सरकार से अगर कोई असहमति व्यक्त कर रहा है, तो उनको इस प्रकार अरेस्ट करती है।
सांसद ने कहा कि आपने देखा होगा, पहले वेन्यू उन्होंने चेंज किया, फिर जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं, उनको अरेस्ट कर रहे हैं। और तो और मैं बताऊं, ये ना कल प्रोटेस्ट कर रहे हैं, उनको डिटेन किया जा रहा है, वरना वो जेल भी डाल दे रहे हैं।तो ये साबित करती है कि सरकार या तो अपने ही लोगों से बहुत डरी हुई है।
या फिर लगता है कि जो भी बातें, जो हम सवाल करते हैं उस सवाल का इनके पास तर्कपूर्ण जवाब नहीं है, तो इस प्रकार की कार्यवाही वो करती है।सांसद भगत ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है और इस तरह दमनकारी कार्रवाई से सरकार की हताशा और डर साफ दिखाई देता है।