Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

स्वर्वेद महामंदिर धाम से पुरोहित पहुंचे रांची श्री राम लला पूजा पंडाल, भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
स्वर्वेद महामंदिर धाम से पुरोहित पहुंचे रांची श्री राम लला पूजा पंडाल, भव्य स्वागत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री राम लला पूजा समिति, रांची के पंडाल में आज स्वर्वेद महामंदिर धाम से पुरोहित सूरज मिश्रा, पुरोहित पंकज शास्त्री जी का आगमन हुआ। उन्होंने आज पंडाल में बने महामंदिर धाम के पंडाल के प्रारूप का अवलोकन किया। उसके उपरांत गर्भ गृह में जाकर मां भवानी का दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा अद्भुत और अलौकिक महामंदिर धाम का प्रारूप आज पंडाल में श्रद्धालु और भक्तों के अवलोकन के लिए श्री दुर्गा पूजा के इस पावन पर्व पर बनाया है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया और बधाई दी। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक चौधरी महामंत्री कुणाल अजमानी ने अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया। 

प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत और बादल सिंह ने राज्य के सभी श्रद्धालु भक्तों धर्म प्रेमियों, माताओं और बहनों से आग्रह किया है कि आप  प्रेम और श्रद्धा के साथ रांची जिला स्कूल के प्रांगण में श्री राम लला पूजा समिति के भव्य और विशाल अद्भुत पंडाल का अवलोकन करते हुए मां भवानी के दर्शन कर पुण्य अर्जित करें। उक्त जानकारी पूजा समिति के प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत और बादल सिंह ने दी।

विज्ञापन