Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : त्योहार से पहले 1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त, तीन धराये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : त्योहार से पहले 1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त, तीन धराये
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों पर बाजार में पनीर की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना पर शहर में एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है 

फूड सेफ्टी आॅफिसर डॉ राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने धनबाद पुलिस लाइन के समीप और कार्मिक नगर समेत चार स्थानों पर छापेमारी की। विभाग को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्य से पनीर लाकर शहर के विभिन्न ठिकानों पर जमा किया जा रहा है। इसके बाद टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए घरों में स्टॉक किये गये पनीर को जब्त किया। 

घरों में जमा था पनीर का स्टॉक, गुणवत्ता पर संदेह 

छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में पनीर बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह जताया गया है। हालांकि पनीर में किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है और इसमें किस तरह के रासायनिक पदार्थ की मिलावट हुई है इसकी पुष्टि प्रयोगशाला में जांच के बाद ही हो सकेगी। कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिये गये तीन लोगों और जब्त पनीर को धनबाद थाना भेज दिया गया है। विभाग मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। 

त्योहारों में आपकी थाली तक पहुंच सकता है मिलावटी सामान 

त्योहारों के दौरान मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ उनकी गुणवत्ता पर निगरानी भी जरूरी हो जाती है। इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के संदेह में जांच अभियान तेज किया है। धनबाद में एक साथ चार ठिकानों से 1400 किलो संदिग्ध पनीर की बरामदगी ने खाद्य पदार्थों की आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

विज्ञापन