Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चांडिल में 85 लाख की डकैती पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताई चिंता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चांडिल में 85 लाख की डकैती पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताई चिंता
विज्ञापन
  • चांडिल में 85 लाख की डकैती पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताई चिंता
  • पुलिस महानिदेशक से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग

टीम एबीएन, रांची। चांडिल निवासी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य श्री सुरेश कुमार चौधरी के आवास पर हुई भीषण डकैती की घटना पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने गहरी चिंता एवं आक्रोश व्यक्त किया है। 

सम्मेलन ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक से घटना में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा लूटे गए लगभग 85 लाख रुपये मूल्य के गहनों एवं नकद राशि की बरामदगी की मांग की है।झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर इस दुस्साहसिक घटना की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथा अपराधियों के पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का आग्रह किया है। 

पत्र में कहा गया है कि रात्रि के समय घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाना और लूटपाट कर फरार हो जाना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है। इस घटना से न केवल पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

सम्मेलन ने मांग की है कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की जाए। साथ ही, चांडिल सहित राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। 

सम्मेलन ने कहा कि नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की रक्षा करना पुलिस प्रशासन का सर्वोपरि दायित्व है। ऐसी गंभीर घटनाओं पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई आवश्यक है,ताकि अपराधियों में कानून का भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके।

 उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी। सम्मेलन ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।

विज्ञापन