एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में बौली बगीचा महादेव टोली दुर्गा मंदिर के प्रांगण में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं समिति के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों को चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
इस आयोजन में अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉक्टर देवशरण भगत, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव,अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने मां दुर्गा के प्रतिमा पर आरती कर एवं डांडिया खेलकर कार्यक्रम की शुभारंभ की सैकड़ो की संख्या में आए हुए माता रानी के भक्तों ने डांडिया कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, महेंद्र महतो, बबलू महतो, समाजसेवी राजेश महतो, सरना सनातन के कई समाजसेवी एवं रांची से आए हुए आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।