Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सीएम से मिले भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम से मिले भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

टीम एबीएन, नेमरा/ रांची। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नेमरा पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी एवं दिशोम गुरुजी स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेहद कम अंतराल में अपने माता-पिता दोनों को खोया है। यह व्यक्तिगत जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। 

दु:ख की इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री सहित समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं आत्मीय सहानुभूति व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

विज्ञापन