Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : प्रधान खुंटा के तारा मंदिर में आज गूंजेगा जयकारा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : प्रधान खुंटा के तारा मंदिर में आज गूंजेगा जयकारा
विज्ञापन
  • प्रधान खुंटा के तारा मंदिर में आज गूंजेगा जयकारा
  • वार्षिक महोत्सव में उमड़ेगी आस्था

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद / कतरास। आस्था, भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम आज देखने को मिलेगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तारा मंदिर, ढांगी फुलवार (प्रधान खुंटा) में वार्षिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के सेवक मंतोष पाठक (तारा बाबा श्मशानी) के नेतृत्व में आज 16 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को दिनभर भक्ति की गंगा बहेगी।

क्या-क्या होगा आज के इस शुभ अवसर पर?

मंदिर परिसर में आज चार दिव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा -

  1. अखण्ड कीर्तन - मां के नाम की अटूट धारा
  2. हवन - विश्व शांति और कल्याण के लिए
  3. पूजन - मां तारा का विशेष श्रृंगार और महापूजा
  4. विशाल भंडारा - मां के प्रसाद के रूप में सभी भक्तों के लिए

मां तारा के दरबार में जो एक बार सच्चे दिल से आता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। यही कारण है कि इस वार्षिक महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में अपार हर्ष और उत्साह है। तारा बाबा ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों से सपरिवार पधारकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने और भंडारा ग्रहण करने की सादर अपील की है। आइए, आज हम सब मिलकर बोलें - जय मां तारा!

निवेदक : मंतोष पाठक (तारा बाबा श्मशानी) - तारा मंदिर, ढांगी फुलवार, प्रधान खुंटा

विज्ञापन