- धनबाद : मालकेरा में होगा 40 फीट के विशाल रावण का दहन
- इतिहास में पहली बार! मालकेरा के युवाओं ने रचा इतिहास, 40 फीट के विशाल रावण के पुतले का होगा भव्य दहन
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मालकेरा (बाघमारा)। इस बार का दशहरा मालकेरा के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इतिहास में पहली बार मालकेरा के युवाओं ने अपने दम पर 40 फीट ऊंचे विशालकाय रावण का पुतला तैयार किया है। पिछले कई दिनों से युवाओं की टोली दिन-रात मेहनत कर इस भव्य पुतले को अंतिम रूप देने में जुटी है।
इस पुतले की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऊंचाई और भव्यता के साथ-साथ इसमें की जाने वाली आतिशबाजी होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी छाताबाद के प्रसिद्ध आतिशबाज निजाम को सौंपी गई है। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जब रावण का पुतला धू-धू कर जलेगा, तो पूरा आसमान रोशनी से जगमगा उठेगा। स्थान: मालकेरा टाटा फुटबॉल ग्राउंड, 20 अक्टूबर, विजयादशमी को शाम 7:30 बजे होगा बुराई पर अच्छाई की जीत का शंखनाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ऐतिहासिक रावण दहन का कार्यक्रम मालकेरा के टाटा फुटबॉल ग्राउंड में 20 अक्टूबर, विजयादशमी के दिन शाम 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ती है। देवग्राम, रामपुर, पासीटांड़, भेलाटांड़, कतरास, मालकेरा, लकड़का, छाताबाद समेत दर्जनों गांवों से लोग हर साल इस अद्भुत नजारे को देखने आते हैं और इस बार तो 40 फीट के विशाल पुतले के कारण भीड़ दोगुनी होने की उम्मीद है।
इन दिग्गजों की रहेगी मौजूदगी
इस ऐतिहासिक रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा के लोकप्रिय विधायक शत्रुघ्न महतो एवं टाटा कंपनी के जी.एम. एनके. गुप्ता मौजूद रहेंगे। टाइगर फोर्स मालकेरा के सदस्यों ने बताया कि यह सिर्फ पुतला दहन नहीं, बल्कि युवाओं की एकता और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में टाइगर फोर्स मालकेरा के ऊर्जावान सदस्य - राकेश सिंह, ID सिंह, जुगेश रजवार, पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेश रजवार, सिनिडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, टिंकू तिवारी, मालकेरा उत्तर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रिंटू रजक, मलकेरा दक्षिण के मुखिया विनोद रजक, विजय रजक, मोंटी ठाकुर, मनोज ठाकुर, अजय त्रिगुणायत, संजय रजवार, टार्ज़न सिंह और पूरी टीम दिन-रात जुटे हुए हैं।
मालकेरा के युवाओं के इस जोश और जुनून की चर्चा पूरे कोयलांचल में हो रही है। निश्चित ही इस बार का रावण दहन मालकेरा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।