Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कोरीडीह कोलियरी में तीन अवैध मुहानों की हुई भराई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कोरीडीह कोलियरी में तीन अवैध मुहानों की हुई भराई
विज्ञापन
  • कोरीडीह कोलियरी में तीन अवैध मुहानों की हुई भराई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। कोरीडीह कोलियरी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की गई। 15 अक्टूबर 2026 को पूर्व में मिली सूचना के आधार पर प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए लॉजिस्टिक सपोर्ट के बाद सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में 67 बल सदस्यों की टीम ने अभियान चलाया।

अभियान के दौरान दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जोगीडीह कोलियरी अंतर्गत सीम संख्या-01 के ग्राउंड के पास असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए बनाए गए दो अवैध मुहानों को ओबी (ओवरबर्डन) डालकर बंद कराया गया।

इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक तिवारी बस्ती के समीप सीम संख्या-03 में अवैध उत्खनन स्थल पर एक अन्य अवैध मुहाने को ओबी डालकर बंद कराने की कार्रवाई की गई। हालांकि, उक्त मुहाने की भराई का कार्य पूरा नहीं हो सका।

अंधेरा होने के कारण अवैध मुहानों की भराई का शेष कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया। इस प्रकार, अभियान के दौरान कुल तीन अवैध मुहानों को बंद कराने की कार्रवाई की गई, जबकि एक मुहाने की भराई का काम अधूरा रह गया।

विज्ञापन