Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न पर एकदिवसीय कार्यशाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न पर एकदिवसीय कार्यशाला
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), धनबाद निकेश सिन्हा के निर्देश पर कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, पर  एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सिविल कोर्ट धनबाद में किया गया।

जानकारी देते हुए डालसा के सचिव  मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने, उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाना है। कार्यशाला में  विभिन्न प्रावधानों की जानकारी सहिया एवं आशा वर्करों को दी गई।

प्रतिभागियों को आंतरिक समिति  एवं स्थानीय समिति  की भूमिका और शिकायत दर्ज कराने की निर्धारित समय-सीमा के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को बिना भय के अपनी शिकायत सामने रखने तथा अन्य महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन