Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

शारदीय नवरात्र की पंचमी पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया झारखंड मैदान दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत शुभारंभ!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शारदीय नवरात्र की पंचमी पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया झारखंड मैदान दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत शुभारंभ!
विज्ञापन
  • शारदीय नवरात्र की पंचमी पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया झारखंड मैदान दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत शुभारंभ!
  • माँ दुर्गा से धनबाद सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। विधायक राज सिन्हा आज शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर हीरापुर स्थित झारखंड मैदान में आयोजित भव्य दुर्गापूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर दुर्गापूजा पंडाल का विधिवत किया शुभारंभ।

इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं में माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक राज सिन्हा ने माँ दुर्गा के श्रीचरणों में नमन करते हुए समस्त धनबादवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का किया कामना।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि शारदीय नवरात्र हमारी आस्था, शक्ति, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का पावन पर्व है। माँ दुर्गा की आराधना हमें अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है।

उन्होंने कामना किया कि माँ दुर्गा की असीम कृपा सभी पर बनी रहे तथा धनबाद सहित पूरा झारखंड सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़े। विधायक राज सिन्हा ने समस्त धनबादवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए माँ दुर्गा से सभी के जीवन में खुशहाली एवं मंगलमय भविष्य का किया प्रार्थना। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों सहित मनोज मालाकार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन