टीम एबीएन, रांची। त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते मंगलमय ध्वनि के साथ कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल, काठीटांड रांची में दिनांक 15 अक्तूबर को शारदीय नवरात्र के पंचम दिवस पर विद्यालय परिसर में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्जित छात्र-छात्राओं के डांडिया की धुन पर थिरकन से पूरा विद्यालय भक्तिमय हो गया।
बच्चों की प्रस्तुति ने सबों को मंत्र मुक्त कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य संजय मिश्रा ने सभी को बधाई देते हुए दुर्गा पूजा को बुराई पर अच्छाई की जीत, सात्विक उर्जा का द्योतक तथा सदाचरण और संकल्प का प्रतीक बतलाया। उन्होंने ने दुर्गा सप्तशती के, या देवी सर्वभूतेषु विद्या, शक्ति, क्षमा, क्षांति (सहनशीलता), लज्जा, तुष्टि, श्रधा, बुद्धि, क्षमा रूपेण संस्थिता श्लोक का महत्व पर प्रकाश इसे जीवन में आत्मसात करने की बात कही।
उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि इस श्लोक के माध्यम से हम आदिशक्ति के प्रतीक मां दुर्गा से मानव के व्यक्तित्व में, विद्या, बुद्धि, विनम्रता, शक्ति, क्षमा, संतोष, सहनशीलता एवं लज्जा जैसे मौलिक गुणों के समावेश की याचना करते हैं।
डांडिया नृत्य कार्यक्रम में ध्रुव भगत, इकाक्षी, यशराज भगत, आशीष, उन्नति वत्स, प्रगति, देव, हंसिका, कनक मानवी आदि छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों की महती भूमिका रही।