Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में नवरात्रि की धूम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पुंदाग में नवरात्रि की धूम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विद्यार्थियों ने नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दीप प्रज्वलित करके ईश स्तुति के साथ किया गया, तत्पश्चात  ई.ई. डी.पी.विभाग की छात्राओं ने देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रदर्शन किया। 

इसके बाद छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने देवी दुर्गा के  परिवार के विभिन्न सदस्य यथा  मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, गणेशजी, कार्तिकेय भगवान के मोहक रूपों के साथ-साथ उनके वाहनों का भी आकर्षक रूप धारण करके सबको भक्ति रस में सराबोर कर दिया। देवी दुर्गा का महिषासुर मर्दिनी का रूप आकर्षण का केंद्र रहा। कक्षा प्रथम तथा द्वितीय की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अपने संदेश में इइडीपी विभाग की शिक्षिकाओं के इस सफल प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सांस्कृतिक सद्भावना ही भारत की पहचान है। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को भारत की संस्कृति से परिचित करवाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों  को नवरात्रि तथा दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन