रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर किया कार्रवाई की मांग
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। बीसीसीएल एरिया-3 के सोनारडीह क्षेत्र अंतर्गत कोइरीडीह में बंद खदान का मुहाना खोलकर कथित अवैध कोयला उत्खनन किया जा रहा है, ओर दिन के उजाले में मजदूरों को लगाकर कथित रूप से कोयला निकाला जा रहा है ओर कोयला निकालने के बाद रात के अंधेरे में मिनी हाइवा से आमटांड़ के पहाड़ीधार तक ढुलाई की जाती है, जहां से ट्रकों में अवैध कोयला लोड कर भट्ठे में भेजा जाता है।
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, विधायक सरयू राय, सीआईएसएफ को ट्वीट कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कथित तौर पर प्रतिदिन कई ट्रक कोयले की आवाजाही किया जा रहा है और धड़ले से अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है।
कोइरीडीह की बंद खदान के मुहाने, आमटांड़ के पहाड़ीधार स्थित कथित भंडारण केंद्र और वहां से होने वाले कोयला परिवहन की जांच जरूरी है। जांच में यह पता लगाया जाना चाहिए कि कोयला कहां से निकाला जा रहा है, किन वाहनों से उसकी ढुलाई होती है, भंडारण कौन करता है और आगे उसकी आपूर्ति कहां की जाती है।
यदि अवैध उत्खनन और परिवहन की पुष्टि होती है, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इसलिए आप अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।