Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनों के रुट बदले, पैसेंजर ट्रेनें रद्द

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनों के रुट बदले, पैसेंजर ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। धनबाद रेलमंडल के नेसुचुबा के अंतर्गत निचीतपुर और तेतुलमारी स्टेशनों के बीच किलो मीटर 284/19-21 आरयूबी का कार्य होगा। इसको लेकर 30 जनवरी, 10 एवं 22 फरवरी को ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। इन तिथियों पर डबल लेन अंडर पास के निर्माण को लेकर नौ-नौ घंटे का ट्रैफिक सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक के कारण छह पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही 30 जनवरी, 10 एवं 22 फरवरी को कोडरमा होकर चलनेवाली लंबी दूरी की ट्रेनों के रुट बदले गए हैं। धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि इसमें हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा दुरंतो एसप्रेस धनबाद, कोडरमा, गया के बजाय आसनसोल, झाझा, जसीडीह, पटना, मुगलसराय के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है। बताते चलें कि इसमें कोडरमा के रास्ते चलनेवाली 03545 व 03546 गया-आसनसोल व आसनसोल-गया मेमो पैसेंजर, 03553 व 03554 आसनसोल-वाराणसी तथा वाराणी-आसनसोल मेमो पैसेंजन कोडरमा नहीं आएंगी। 30 जनवरी को 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस कोडरमा के बजाय आसनसोल, जसीडीह, पटना होकर चलेगी। इसी प्रकार 10 फरवरी को भी ट्रेनें इसी रूट से चलेंगी। जबकि 21 फरवरी को चलनेवाली 12382 नई दिल्ली-हावडा पूर्वा एक्सप्रेस कोडरमा के बदले पटना, झाझा, जसीडीह व आसनसोल होकर चलेगी। 20 जनवरी को चलनेवाली जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस कोडरमा के बदले पटना, झाझा, जसीडीह व आसनसोन होकर चलेगी। 30 जनवरी, 10 और 22 फरवरी को 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 40 मिनट लेट से चलेगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें मसलन सियालदह-आनंद विहार, पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति 22 फरवरी को 30 मिनट लेट से खुलेगी। कोलकाता आगरा कैंट 10 फरवरी को 90 मिनट विलंब से चलेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,098