Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह में मुठभेड़, अपराधी शंकर डे को लगी गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : पश्चिमी टुंडी के मनियाडीह में मुठभेड़, अपराधी शंकर डे को लगी गोली
विज्ञापन
  • धनबाद पश्चिमी टुंडी प्रखण्ड क्षेत्र के मनियाडीह थाना की पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़! अपराधी शंकर डे को दाहिने पैर में लगी गोली 
  • राम प्रताप प्रसाद हत्याकांड में फरार शंकर डे उर्फ पिंकू मैथन से हुआ गिरफ्तार 
  • हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस की सर्विस पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास हुआ असफल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। टुंडी में 14 अक्टूबर को पश्चिमी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के मनियाडीह थाना के पुलिस और हत्या के आरोपी शंकर दे उर्फ पिंकू के बीच मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी राम प्रताप प्रसाद की हत्या और लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। 

पुलिस ने उसे मैथन से गिरफ्तार किया था। इसके बाद हथियार बरामदगी के लिए उसे मनियाडीह क्षेत्र में ले जाया गया। जहां उसने पुलिस की गिरफ्त से भागने का असफल  प्रयास किया। बताते चलें कि आरोपी अपराधी की विगत 18 जुलाई 2026 से तलाश चल रही थी। जिसकी मैथन से गिरफ्तारी हो गयी है। 

धनबाद के ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विगत जुलाई महीने में गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में राम प्रताप प्रसाद की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी।  लापता व्यक्ति की पत्नी ने शंकर नामक व्यक्ति पर अपहरण और किसी अनहोनी की आशंका जतायी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 

इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मामले का मुख्य संदिग्ध मैथन के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और शंकर दे उर्फ पिंकू दे को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में हत्या का किया खुलासा 

हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़: पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने राम प्रताप प्रसाद की हत्या में अपनी संलिप्तता किया स्वीकार।  उसने पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किये गये हथियार के छिपाये जाने की जगह के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए टुंडी प्रखंड के मनियाडीह क्षेत्र में ले गयी। 

इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर सहायक अवर निरीक्षक हरि प्रसाद तिर्की की सर्विस पिस्टल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें आरोपी शंकर दे के दाहिने पैर में गोली लग गयी। इसके बाद उसे तत्काल शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। 

लूट की रकम के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद 

ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब के अनुसार, जून महीने में गोंदूडीह क्षेत्र में हुई एक बड़ी लूट की वारदात में राम प्रताप प्रसाद और शंकर दे दोनों शामिल थे।  वारदात के बाद लूट की रकम के बंटवारे और लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद और आपसी रंजिश के चलते शंकर दे ने राम प्रताप प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

समाचार लिखे जाने तक दोनों आरक्षी उपाधीक्षक नाजीर अख्तर एवं प्रकाश सोय घटनास्थल मनियाडीह थाना के जीतपुर पंचायत अंतर्गत नवादा गांव के समीप माधो जोड़ा घाटी मोड़ के जंगल में पुलिस जवान के दल-बल के साथ बारीकी से जांच पड़ताल कर रहे थे। साथ ही उस स्थान की भी देखरेख करि रहे थे। 

जहां 18 जुलाई को अज्ञात लाश के रूप में राम प्रताप प्रसाद का शव मिला था। जिस स्थान पर रिवाल्वर की छह खोखा एवं रिवाल्वर और खून के धब्बे पाये गये हैं। वहां बैरिकेडिंग किया गया हैं और फोरेंसिक टीम/ न्याय विज्ञान दल आने की प्रतीक्षा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन