Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक आज चैंबर भवन में हुई। बैठक में फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने कैटल फीड एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार बिड़ला, सचिव प्रकाश मोदी एवं कोषाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल के साथ ही एसोसिएशन के 11 कार्यकारिणी सदस्यों को पद की शपथ दिलायी।  मौके पर कैटल फीड एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार बिड़ला ने कहा कि एसोसिएशन पिछले नौ वर्षों से झारखंड चैंबर की संबद्ध संस्था है। झारखंड चैंबर का सहयोग संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। 

उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य पशु आहार व्यवसायियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान कराना तथा व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय एवं एकजुटता को मजबूत करना है। उन्होंने अपर बाजार में नो-एंट्री, तीनपहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध, पार्किंग की समस्या, जलजमाव एवं पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से व्यापारियों को हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। 

उन्होंने झारखंड चैंबर के सहयोग से इन समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने तथा पंडरा बाजार समिति में कैटल फीड व्यवसायियों को दुकानें आवंटित कराने की दिशा में पहल करने की बात कही। कैटल फीड एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पशु आहार की गुणवत्ता एवं सही वजन सुनिश्चित करने, आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण होने वाले नुकसान को कम करने तथा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया। 

यह भी कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से एसोसिएशन को मजबूत बनाते हुए व्यापारियों के मान-सम्मान, स्वाभिमान एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जायेगा। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष तुलसी पटेल सहित सभी पदाधिकारियों ने कैटल फीड एसोसिएशन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी और कार्यकारिणी समिति को बधाई देते हुए झारखंड चैंबर की ओर एसोसिएशन की प्रत्येक समस्याओं पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 

इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष तुलसी पटेल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढा, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग सहित रांची कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएशन के नये कार्यकारिणी सदस्य एवं कई आम सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार बिड़ला ने दी।

विज्ञापन