Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : राजस्थान मित्र मंडल के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : राजस्थान मित्र मंडल के दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था राजस्थान मित्र मंडल के दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मां शारदीय नवरात्र के चतुर्थी तिथि को माननीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, वरुण साहू, चुन्नु मिश्रा, एश्वेरीय सेठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।  

इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक बिनय सरावगी, अध्यक्ष अशोक पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक साहू, संरक्षक रवि शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज बजाज, उत्तम चितलंगीया, मिक्की साहू, मंत्री सौरव सरावगी, शुभम पुरोहित, कमल अग्रवाल ने मच्चासिंन अतिथि को अंग वस्त्र प्रदान किया।  तदुउपरांत अतिथि गणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। 

पंडित रतनाकर, मान्नु, शशि ने मंत्रोचर कर अतिथियों को मोली धागा बांध तिलक किया, समस्त अतिथियों को पौधों के छोटे गमले भेंट किया गया। विदित हो कि राजस्थान मित्र मंडल में महाभारत का चलंत दर्शन को सजाया गया है, जो सनातन संस्कृति कि  समाज को प्रेरणा देता अनुपम संदेश है। उक्त जानकारी पूजा समिति के उपाध्यक्ष मनोज बजाज ने दी।

विज्ञापन