टीम एबीएन, कोडरमा। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जिले में फैली भ्रांतिया और अफवाहें अब धुंधली पड़ती नजर आ रही है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समाज के हर तबके को टीकाकरण से आच्छादित करने का महाभियान अब जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के कई बिरहोर टोलाओं (लोकाई, चितरपुर, बेकोबार, बंगखलार व अन्य) में चलंत टीकाकरण वैन के माध्यम से आदिम जनजाति परिवारों के 50 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। उनमें से कई लोगों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया तो वहीं 15 से 18 वर्ष के दर्जनों बच्चों ने कोविड का पहला डोज लिया। सभी बिरहोरों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए ग्राउंड पर मेडिकल टीम को धन्यवाद कहा।
मौके पर एसडीओ, बीडीओ कोडरमा एवं सीओ उपस्थित थे। इस दौरान एसडीओ ने वैक्सीनेशन के लिए बिरहोरों को प्रेरित किया और टीकाकरण से होने वाले फायदे बताए गए। साथ ही महोदय ने कहा कि यह देखकर काफी प्रसंता हो रही हैं कि आदिम जनजाति के लोग खुद आगे बढ़ कर वैक्सीन ले रहे हैं, सभी तबके के लोगों का टीकाकरण हो यही हमारी प्राथमिकता है। जल्द ही अन्य बाकी बचे बिरहोर कॉलोनी और टोला में कैम्प लगाकर या चलंत वाहन के जरिये वहां निवास करने वाले लोगों का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जाएगा।