Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चंद्रपुरा : चोरी मामले में जेवर के साथ तीन गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चंद्रपुरा : चोरी मामले में जेवर के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चंद्रपुरा (बोकारो)। डीवीसी कालोनी चंद्रपुरा में 29 सितंबर को दिन दहाड़े क्वार्टर संख्या एफ/डी 5 में ताला तोड़कर करीब 40 लाख के गहने व एक लाख नकदी चोरी मामले में चंद्रपुरा पुलिस का बड़ी सफलता मिली है। डोली सिंह ने इस संबंध प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस चोरी मामले में मो दानिश, उम्र करीब 19 वर्ष (पिता मो नौशाद) पश्चिम पल्ली, थाना चन्द्रपुरा, स्थाई पता पिपराडीह, चन्द्रपुरा तथा मो शाहिल उर्फ कारु, उम्र करीब 19 वर्ष (पिता मो काशिम) संडे मार्केट, चन्द्रपुरा तथा निमिया मोड़ चंद्रपुरा निवासी अली हक मंसूरी के नाबालिक पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। 

इसके पहले इस मामले में रोहित कुमार (पिता अर्जुन यादव) तथा विजय कुमार पिता (संजु बाउरी) दोनों बिरसा बस्ती, चन्द्रपुरा को कुछ जेवरात और 5500 नगदी के साथ 30 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। छापेमारी दल में बेरमो अंचल के पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, चंद्रपुरा थाना प्रभारी पुअनि श्रीनिवास कुमार सिंह, पुअनि प्रवीण महतो, जितेन्द्र कुमार, चन्दन दुबे, अनिल कुमार यादव, रमेश कुमार, अजमत हुसैन आदि शामिल थे।

पुलिस ने अपराधियों के पास से  गोल्डेन रंग का चार कड़ा, गोल्डेन रंग का 11 कंगन, गोल्डेन रंग की 24 चुड़ी, गोल्डेन रंग का एक मंगलसूत्र, गोल्डेन रंग का 17 अंगूठी, गोल्डेन रंग का तीन गले का हार, कान का झूमका तेरह जोड़ा, गोल्डेन रंग का स्टोन जड़ा हुआ एक पीस नोज पिन, गोल्डेन रंग का स्टोन जड़ा हुआ एक पीस नथिया, एक पीस कमरबंद पीला रंग का स्टोन जड़ा हुआ, गोल्डेन रंग का गले का दो छोटा हार बरामद किया है।

विज्ञापन